बैतूल। जिले में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को एक ही दिन में 62 नए मरीज मिले हैं। कल ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा आधा सैकड़ा के पार गया था। अब यह शतक के पार जाकर एक और अर्धशतक के करीब पहुंच गया है। सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि आज 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आज 1772 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें 62 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक्टिव 81 थे। सोमवार रात्रि में आई रिपोर्ट के बाद एक्टिव केस बढ़ कर 143 हो गए हैं। कोरोना की तेज रफ्तार ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

रविवार रात में जो रिपोर्ट आई थी उसके अनुसार 21 नए मरीज मिले थे। सोमवार सुबह उन्हें सार्वजनिक किया गया था। आज इस तरह पिछले मात्र 24 घण्टों में 83 नए पॉजिटिव मिल चुके हैं। थोड़ी राहत इस बात से है कि कोई भी मरीज गंभीर नहीं है, लेकिन कोरोना की तेज रफ्तार देख सभी सकते में हैं।

बैतूल शहर में तेजी से बिगड़ रही स्थिति
कोरोना के मामले में बैतूल शहर में तेजी से स्थिति बिगड़ रही है। आज की रिपोर्ट के अनुसार 13 मरीज बैतूल शहर, 11 आमला, 1 प्रभात पट्टन, 3 चिचोली, 3 शाहपुर, 7 मुलताई, 11 सेहरा, 4 आठनेर, 3 भैंसदेही, 3 घोड़ाडोंगरी और 3 भीमपुर ब्लॉक के हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *