• एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
  • एसडीओपी एवं महिला डेस्क प्रभारी थे मौजूद

सारनी। लोनिया पंचायत के एक गांव में नाबालिग से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने 2 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की शाम 7 बजे गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की से दुराचार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी करके 2 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सीमाला प्रसाद ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिजन से चर्चा कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है। एसडीओपी महेंद्र सिह चौहान ने बताया की नाबालिग लड़की से दुराचार की सूचना मिलते ही पीड़िता के बयान कार्यपालिक मजिस्टेड के सामने दर्ज किये गये। एसडीओपी श्री सिह ने कहा की दुराचार के मामले में पुलिस ने धारा- 376,506 एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लेते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने वारदात को गंभीरता से लेते हुये सारनी पुलिस को विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिये थे । एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में टीम का गठन कर आरोपी को 2 घण्टे में घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आरोपी को पकड़ने में सब इंस्पेक्टर सलामे, ए एस आई कमल सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक देवेन्द प्रजापति, शैलेन्द्र सिह,दुर्गेश वर्मा,हेमन्त,एकानन्द,ए एस आईश्रीकांत वर्मा,कुँवरलाल बरकड़े,आशीष कवडकर, आमहिला डेस्क प्रभारी उनि अलका राय, पूनम तिवारी, रंजना सिह, विशेष भूमिका रही ।

एसपी ने पीड़िता सेहत पर सन्तोष जाहिर किया

दुराचार की वजह से घायल पीड़ित लड़की से करीबन आधा घण्टा एसपी सीमला प्रसाद ने चर्चा की एवं पीड़ित की हालत पर संतोष जाहिर किया है। एसपी  ने घटना स्थल पंहुचकर वारदात के बारे में एसडीओपी एवं महिला डेस्क प्रभारी अलका राय, पूनम तिवारी से जानकारी ली। एसपी ने  पीड़िता के माता पिता को खेत मे नही रहने की सलाह दी। पीड़िता एवं उसके परिजनों को पुलिस पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *