बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि बैतूल जिले मे 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2708 किशोर बालक बालिकाओं का 5 जनवरी को सायं 5:00 बजे तक कोविड टीकाकरण किया गया। जिसमें विकासखण्ड आमला 2022, आठनेर 2313, ग्रामीण क्षेत्र बैतूल (सेहरा) 2214, शहरी क्षेत्र बैतूल 2856, भैंसदेही 2519, भीमपुर 1441, चिचोली 2096, घोड़ाडोंगरी 3335, मुलताई 4227, प्रभात पटटन 2164, शाहपुर 2021 किशोर बालक-बालिकाओं को टीकाकृत किया गया। विद्यालयों में कोविड टीकाकरण 6 जनवरी गुरुवार को भी किया जायेगा।
डॉ. तिवारी ने किशोर छात्र-छात्राओं से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है। बालक- बालिकाओं के पालकों से विभाग का आग्रह किया गया है कि वे बच्चों को नाश्ता खिलाकर ही टीकाकरण हेतु भेजें। साथ ही टीकाकरण बांह के ऊपरी हिस्से में किया जाना है, अत: सहज एवं आसान कपड़े पहनकर टीकाकरण हेतु आएं।