बैतूल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल-इंदौर नेशनल हाइ-वे पर हुए भीषण सडक़ हादसे में चार लोगों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजन को यह दुख सहन करने का सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।