बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि 29 दिसम्बर 2021 को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत जिले को आवंटित 39981 लक्ष्य के विरूद्ध कुल 24846 व्यक्तियों को टीकाकृत कर 62 प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि अर्जित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड आमला को आवंटित 754 लक्ष्य के विरुद्ध 532 व्यक्तियों का टीकाकरण कराया गया एवं 71 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई। इसी प्रकार विकास खंड आठनेर में 2238 लक्ष्य के विरुद्ध 2216 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 99 प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्र बैतूल (सेहरा) में 1007 लक्ष्य के विरुद्ध 398 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 40 प्रतिशत, शहरी क्षेत्र बैतूल में 5489 लक्ष्य के विरूद्ध 1565 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 29 प्रतिशत, विकासखंड भैंसदेही में 1549 लक्ष्य के विरुद्ध 1007 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 65 प्रतिशत, विकासखंड भीमपुर में 16474 लक्ष्य के विरुद्ध 11153 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 68 प्रतिशत, विकासखंड चिचोली में 5015 लक्ष्य के विरुद्ध 3035 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 61 प्रतिशत, विकासखंड घोड़ाडोंगरी में 1467 लक्ष्य के विरुद्ध 852 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 58 प्रतिशत, विकासखंड मुलताई में 2225 लक्ष्य के विरुद्ध 1453 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 65 प्रतिशत, विकासखंड प्रभात पट्टन में 776 लक्ष्य के विरुद्ध 532 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 69 प्रतिशत एवं विकासखंड शाहपुर में 2987 लक्ष्य के विरुद्ध 2103 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 70 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया गया है।