भोपाल। बीजेपी ने भोपाल शहर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नगर अध्यक्ष सुमित पचौरी को अपनी टीम बनाने में डेढ़ साल लग गए। पचौरी ने 10 मई 2020 को पदभार ग्रहण किया था। अब उन्होंने शहर कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों को जगह दी है। इसमें सिंधिया समर्थक गिरीश शर्मा सहित10 उपाध्यक्ष व 3 महामंत्री बनाए गए हैं।

पचौरी द्वारा 29 दिसंबर शाम घोषित कार्यकारिणी में रविंद्र यति, जगदीश यादव व किशन सूर्यवंशी को महामंत्री बनाया है। इसी तरह राघवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता मीडिया प्रभारी और रवि शर्मा को कार्यालय मंत्री बनाया है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के दावेदार भाषित दीक्षित को जिला मंत्री बनाया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *