- 12 घण्टे की सर्चिंग के बाद मिली सफलता
- 6 डकैत एवं हथियार हुए बरामद
- एएसपी एवं एसडीओपी रहे मौजूद
सारनी। तवा खदान एक मे बीती रात डकैती करने पहुंचे हथियार बंद डकैतो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना ग्रामीण क्षेत्रों से मोटर चोरी करने वाले चोरो को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। बताया जाता है कि रविवार रात्रि 8 बजे करीब तवा खदान में हथियार बंद डकैतों के घुसने की सूचना मिलते ही एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने पाथाखेड़ा एवं सारनी पुलिस का बल मोके पंहुचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी श्री चौहान ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी को सूचना दी। एसपी एवं एएसपी के निर्देशन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तीन थानों के पुलिस बल ने तवा माइंस की सर्चिंग शुरू की। पुलिस बल को देखते ही सभी हथियार बंद डकैत खदान के अंदर घुस गए। खदान के अंदर से डकैतों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस बल ने पथराव से बचाव करते हुए खदान में घुसकर सभी हथियार बंद डकैतों को 12 घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद 6 डकैतों को मय हथियार के पकड़ने में सफलता मिली है। खदान में डकैतों के पकड़ने की जानकारी मिलते ही एसपी सीमाला प्रसाद एवं एएस श्री सोनी तवा खदान पंहुचकर मोके का निरीक्षण किया। एसपी ने एसडीओपी सहित शाहपुर, चोपना, सारनी पुलिस की प्रसंशा की। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रविवार शाम सात बजे करीब खदान में डकैतों के घुसने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस बल के साथ खदान पंहुचकर घेराबंदी शुरू की। उन्होंने कहा कि सारनी थाने के कार्यवाहक टीआई फतेह बहादुर के नेतृत्व में एक टीम खदान भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी मौके पंहुचकर पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए करीबन 12 घण्टे की मेहनत के बाद सभी 6 डकैतो को पकड़ने में सफलता मिली है। इस मामले में जांच चल रही है। डकैतों से पूछताछ के बाद उनके अन्य साथियों की घेराबंदी की जायेगी। मामले का खुलासा करने पर वेकोलि महाप्रबंधक एवं तवा खदान के मैनेजर एवं यूनियन नेताओं ने पुलिस को बधाई दी है।