सारनी। कोविड 19 जैसी वैश्विक बीमारी के चलते नगर पालिका सारनी अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मी, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी फील्ड में रहकर इन दिनों कार्य कर रहे हैं। जिन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उनकी समय-समय पर जांच हेतु उपकरण की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई है। जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद सायरा बानो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि नगर पालिका सारनी क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मी, सुपरवाइजर व अन्य संबंधित कर्मचारियों की कोरोना जांच की जानी चाहिए। वार्ड क्रमांक एक से 36 तक हमारे सफाई कर्मचारी जान जोखिम में डालकर सफाई कार्य को अंजाम दे रहे हैं जो कि काफी सराहनीय है परंतु इनके स्वास्थ्य की चिंता भी करनी पड़ेगी जिसके लिए विभाग को नगर पालिका कर्मचारियों सहित सभी सफाईकर्मियों एवं सुपरवाइजर की जांच हेतु उपकरण व साधन की व्यवस्था करनी चाहिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *