बैतूल। साहित्यिक सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था शब्द एवं जिला हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त के तत्वावधान में कल शनिवार शाम 7:30 बजे से केसर बाग में काव्य संग्रह स्पर्श का विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। कवि सम्मेलन में देवास से राष्ट्रीय कवि शशिकांत शशि, झांसी से हास्य कवि देवेंद्र नटखट, भोपाल से सजल मालवीया, बैतूल से अजय दुबे, एवं राजकुमार कोरी, घोड़ाडोंगरी से संतोष जैन, शाहपुर से मनोज शुक्ला शामिल होंगे। जिला हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष विभाष वर्धन पांडे एवं शब्द संस्था के नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अल्केश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला एवं प्रमोद अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। श्री ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है उन्होंने सभी साहित्य प्रेमियों से मास्क का उपयोग करते हुए इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।