बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के.तिवारी ने बताया कि 16 दिसम्बर 2021 को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत जिले को आवंटित 75731 लक्ष्य के विरूद्ध कुल 45498 व्यक्तियों को टीकाकृत कर 60 प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि अर्जित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड आमला को आवंटित 5229 लक्ष्य के विरुद्ध 3981 व्यक्तियों का टीकाकरण कराया गया एवं 76 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई। इसी प्रकार विकासखंड आठनेर में 8096 लक्ष्य के विरुद्ध 4073 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 50 प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्र बैतूल (सेहरा) में 7750 लक्ष्य के विरुद्ध 5552 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 72 प्रतिशत, शहरी क्षेत्र बैतूल में 3208 लक्ष्य के विरूद्ध 1756 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 55 प्रतिशत, विकासखंड भैंसदेही में 8982 लक्ष्य के विरुद्ध 6478 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 72 प्रतिशत, विकासखंड भीमपुर में 9855 लक्ष्य के विरुद्ध 5117 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 52 प्रतिशत, विकासखंड चिचोली में 5695 लक्ष्य के विरुद्ध 3722 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 65 प्रतिशत, विकासखंड घोड़ाडोंगरी में 5971 लक्ष्य के विरुद्ध 3642 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 61 प्रतिशत, विकासखंड मुलताई में 6974 लक्ष्य के विरुद्ध 3487 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 50 प्रतिशत, विकासखंड प्रभात पट्टन में 6813 लक्ष्य के विरुद्ध 2864 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 42 प्रतिशत एवं विकासखंड शाहपुर में 7158 लक्ष्य के विरुद्ध 4826 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 67 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया गया है।