सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारणी के वाणिज्य विषय की तृतीय वर्ष की छात्रा पायल मालवीय का चयन संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि सारणी शहर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने छात्रा की इस उपलब्धि पर छात्र एवं महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी मनोज नागले सहित अन्य स्टाफ को बधाई प्रस्तुत की और कहा कि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं इसी लगन से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें कर सफलता अर्जित करें उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सारणी महाविद्यालय के छात्र विद्यार्थी उन्नति,दीप्ति ठाकुर, सेलिना,पायल मालवीय उमेश बछले आदि ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था।जिसमें से पायल मालवीय ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत अर्जित कर संभागीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्थान बनाया जिसका आयोजन बालाघाट जिले में किया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा की संभागीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सफलता हेतु आशीर्वाद प्रेषित किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *