बैतूल। जिले के शाहपुर में आज दोपहर में 2 मोटर साइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें 5 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 108 सेवा
के योगेश पवार ने बताया कि परसराम पिता हरलाल (35) निवासी टांगनामाल अपने गांव से शाहपुर आ रहे थे। इस बीच एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। तिलक समारोह में झिरना से कुंडी जा रहे बसंत धुर्वे की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हुई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
इस हादसे में आशा पति दिनेश उइके (35), कुलदीप दिनेश उइके (7) और मनीराम धुर्वे भी घायल हुए हैं। बताया जाता है कि परसराम वर्तमान में टांगनामाल के वर्तमान सरपंच है एवं आगामी चुनाव का फॉर्म भरने शाहपुर आ रहे थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 108 स्टॉफ योगेश पवार ओर जितेंद्र पवार ने बताया कि दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *