बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भाजपा के पूर्व प्रदेष सह संगठन महामंत्री भगवतषरण माथूर के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में भावभींनी श्रृद्वांजलि दी गई। कार्यकर्ताओ ने स्व. भगवतषरण माथूर के छायचित्र पर श्रृद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि श्री माथूर ने अपना पूरा जीवन समाजहित और राष्ट्र कल्याण में दे दिया। वे एक समर्पित कार्यकर्ता रहे। उनका जन्म 13 अप्रेल 1951 को ग्राम तलेन जिला राजगढ में हुआ था। श्री माथूर 1975 में आरएसएस के प्रचारक बने जो पूरे जीवनकाल तक बने रहे। श्री माथूर 1994 से भाजपा का कार्य कर रहे थे। वे अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठक भी रहे। श्रृद्वांजलि अर्पित करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र कपूर, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सतीष बडोनिया, पूरन साहू, तपन मालवीय, सावन्या शेषकर, विक्रम शर्मा, पवन यादव, बिरजू पारखे, आषीष पंवार, बाबूसिंह, कुणाल शर्मा, अनिल पंवार, दीपक नानकर इत्यादि प्रमुख है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *