सारणी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सतपुड़ा ग्राउंड पर फ्रेंड्स क्लब घोड़ाडोंगरी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला व्हाय डी पांढरा और साई सुपर बाजार बगडोना के बीच हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं सुपर बाजार ने 186 रन बनाएं। जिसके जवाब में व्हाय डी पांढरा की टीम 102 रन पर ऑल आउट हो गई। फाइनल का मुकाबला 84 रन के विशाल रन के साथ जीता गया ।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹51000 और दूसरा पुरस्कार ₹25000 रखा गया था। क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल उइके, भाजपा नेता विशाल बत्रा, भाजपा नेता रंजीत सिंह, प्रशांत गावंडे, दीपक उईके,पूर्व पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य, चौकी प्रभारी नेपाल सिंह संतोष जैन, नारायण मालवीय, आशीष अग्रवाल ,राकेश अरोरा, विवेक जैन समिति अध्यक्ष आनंद अग्रवाक, संरक्षक समीर पाठक, तीर्थराज माथनकर समिति के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बिहारे, नरेंद्र चोकसे द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद राशि सहित अन्य पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए गए। मंच संचालन दीपक धोटे, लक्की इवने द्वारा किया गया प्रतियोगिता में बेस्ट कैच का पुरस्कार शशांक सोनी को दिया गया। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार इमरान राजा खान को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार योगेंद्र मालवीय को दिया गया। साथ ही अन्य पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए गए।

चियर्स बॉय बने आकर्षण का केंद्र

मैच के दौरान हर चौके छक्के और आउट होने सहित अन्य रोमांचक परिस्थितियों में डीजे की धुन पर नाचते चियर्स बॉय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *