बैतूल। 8 दिसंबर को कुन्नूर के वेलिंगटन जा रहे सीडीएस विपिन रावत हेलीकाप्टर बीच रास्ते में ही क्रेश  हो गया। इस हादसे में जनरल विपिन रावत सहित उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 अन्य सैन्य अधिकारी हताहत हो गए। श्री रावत के शौर्य को देश हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। 9 दिसम्बर को शहीद भवन में शाम 6 बजे बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति ( राष्ट्र रक्षा मिशन ) द्वारा सीडीएस विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी मधुलिका व  हेलीकॉप्टर क्रैश में अन्य 11 दिंवगत सेना अधिकारियों, जवानों को केंडल जलाकर श्रदांजलि अर्पित की गई। इसके पूर्व शिवाजी चौक से केंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कराते खिलाड़ी, कुंबी महिला समाज की पदाधिकारी व सदस्य , टीम बर्ड्स ऑफ बैतूल एवं गणमान्य नागरिक श्रदांजलि देने पहुंचे
8 दिसम्बर केओ दोपहर 12 बजकर 8 मिनट पर हेलिकॉप्टर क्रेश होने से रावत दम्पत्ति के अलावा हेलीकाप्टर क्रेश में बिग्रेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉडन लीडर के सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा, जूनियर वारंट ऑफिसर दास, जूनियर वारंट ऑफिसर ए प्रदीप और हवलदार सतपाल का दुखद निधन हो गया। राष्ट्र रक्षा मिशन ने सभी शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *