बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा को उनके आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। श्री उइके भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास पहुंचे। साथ में खरगौन सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, गुना सांसद डा.केपी यादव, प्रदेष के केबीनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह भी थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा को प्रथम पूज्य भगवान गणेष की प्रतिमा भी भेंट की गई।