मुलताई। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे नगर से लगभग दस किलोमीटर दूर हुई बस एवं ट्रक की टक्कर में 6 लोगो की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में तीन लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही आस पास के ग्रामीण सहित सरकारी अमला मौकास्थल पर पहुच गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पट्टन से मुलताई की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक एमएच 31सीक्यू 4499 प्रभात पट्टन से मुलताई कीओर आ रही थी। इस दौरान नरखेड़ के समीप मुलताई की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 48-0619 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई और बस में सवार तीन लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। छाया पति देवीदास पाटील उम्र 40 वर्ष निवासी नरखेड़, सुनिल पिता गुट्टु पिपरदे उम्र 45 वर्ष निवासी वंडली, भीमराव पिता रेउ उम्र 70 वर्ष निवासी नरखेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं बस चालक शेख रसीद निवासी मुलताई का हाथ टक्कर के दौरान कट गया। बस चालक सहित गंभीर यात्रीयों को मुलताई अस्पताल लाया गया। जहां एक अन्य यात्री की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां गंभीर घायल तेजस्वीनी पिता सुन्दरलाल साहु निवासी नरखेड़ की मौत हो गई वहीं बस चालक शेख रसीद को नागपूर ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई। घायलो में मोना पति कृष्णा साहू उम्र 23 वर्ष निवासी नरखेड़, दिव्याशू पिता कृष्णा साहू उम्र 02 वर्ष निवासी नरखेड़, नन्दकिशोर पिता नामदेवजी पाटिल उम्र 65 वर्ष निवासी देवभिलाई, श्याम पिता प्रयाग चौहान उम्र 13 वर्ष निवासी बंडली, समोता पति रमेश धुर्वे उम्र 65 वर्ष निवासी तिवरखेड़, पंडारी पिता भौयेलाल उम्र 22 वर्ष निवासी बंडली, अशोक पिता अमृतराव बारस्कर उम्र 49 वर्ष निवासी घाटबिरोली, सुन्दा पति गमेर उइके उस 70 वर्ष निवासी बरखेड़, भीमराव पिता सम्भाजी कबडकर उम्र 72 वर्ष निवासी , शांताबाई पति सिरजू पाल उम्र 70 साल निवासी पट्टन, सुरेश पिता फूलचंद पाल उम्र 62 वर्ष निवासी प्रभाट पट्टन, विक्रम पिता बट्टन सिंह सोलंकी उम्र 80 वर्ष निवासी बड़ली, धनराज पिता नेमराज तेली उम्र 25 वर्ष निवासी पट्टन, अशोक पिता अम़त राव शामिल है।
मौत कर रही थी उनका इंतजार
नरखेड़ से सवार यात्रीयों में से तीन यात्रीयों की मौत हो गई। मात्र पांच मिनट पूर्व बस में सवार हुए इन यात्रीयों को पता नही था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा होगी। बस में सवार होने के महज पांच मिनट बाद ही बस और ट्रक की टक्कर में नरखेड़ निवासी छाया भीमराव और तेजस्वीनी ने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्हे विश्वास ही नही हुआ कि पांच मिनट पहले जिन्हे हसते खेलते विदा किया था वो किसी दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना में नरखेड़ के ही तीन लोगो की मौत सेे पूरे गाव मे मातम छा गया।ं
खस्ताहाल बस ने ले ली मासुमों की जान
दुर्घटना के दौरान बस की कंडम हालत को भी दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। नरखेड़ के ग्रमीणों के अनुसार एैसी कंडम बसों को आरटीओं से अनुमती कैसे मिल जाती है। घटना के उपरांत जब बस को जेसीबी एवं क्रेन की मदद से सीधा किया गया तो बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। ग्रामीणों के अनुसार यदि बस की स्थिति अच्छी होती तो शायद दुर्घटना में इतने लोगो की मौत नही होती ग्रामीणों ने खस्ता हाल बसो पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *