• भाजपा जिलाध्यक्ष ने की थी घोषणा

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने कोरोना काल में अनाथ हुए 100 बच्चो के खातो में एक माह की पहली किष्त दो लाख रू. उनके खातो में डाल दी है। गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की पहल पर डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ऐसे 100 बच्चे जिनके पालको की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी को भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा गोद लेने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार एक वर्ष तक भाजपा कार्यकर्ता प्रति बच्चे को प्रतिमाह दो हजार रू. की आर्थिक सहायता प्रदान करेगें। इस संबध में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि पार्टी ने 100 बच्चो के खातो में एक माह की राषी दो हजार रू. प्रति बच्चे की मान से दो लाख रू. डाल दी है। उन्होने बताया कि 10 बच्चो को एक वर्ष तक पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल व्यक्तिगत तौर पर राषी प्रदान करेगें। वही सांसद दुर्गादास उइके एवं विधायक डा.योगेष पंडाग्रे स्वेच्छानुदान निधि से 10-10 बच्चे को एक वर्ष तक राषी प्रदान करेगें। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चो को मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान ने गोद लेने की घोषणा करते हुए समाज से भी इसमें सहयोग का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री के आव्हान एवं वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की पहल पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने 100 बच्चो को गोद लेने की घोषणा की थी। इस सबंध में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कपिल वर्मा द्वारा भी आग्रह किया गया था। बाल कल्याण समिति एवं प्रषासन द्वारा दी गई सूची के आधार पर भाजपा ने 100 बच्चो को गोद लेने का निर्णय लिया। और एक माह की राषी दो लाख रू. बुधवार को बैंक मे जमा कर दी है। इनमें आठनेर ब्लाक के 8 बच्चे, आमला 14, प्रभात पटटन 8, बैतूल 23, भैसदेही 5, मुलताई 23, शाहपुर 16, सारनी 1 और घोडाडोगरी ब्लाक के 2 बच्चे शामिल है। मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर प्रदेष भर में सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ बच्चो को गोद लेने आगे आ रहे है। परंतू भाजपा का बैतूल जिला संगठन पहला ऐसा राजनैतिक संगठन है जिसने इस योजना के तहत 100 बच्चो को गोद लेने का निर्णय लिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *