सारनी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन क्रिकेट समिति के द्वारा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया साथ ही सभी को पहले मैच में अतिथि बनाया गया वही दोपहर के मुकाबले में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सुपुत्र वेद प्रकाश कुलस्ते खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने सतपुड़ा क्रिकेट मैदान पहुंचे उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया तत्पश्चात खेल चालू कराया गया समिति के संरक्षक रूपेश साहू द्वारा केंद्रीय मंत्री के सुपुत्र का स्वागत किया गया प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला कोटेक्ना पाथाखेड़ा विरुद्ध वैंपायर क्लब शाहपुर के बीच हुआ जिसमें कोटेक्ना पाथाखेड़ा विजयी रहा मैच के मैन ऑफ द मैच शुभम जैन रहे,दिन का दूसरा मुकाबला वायडी पांढरा विरुद्ध महाकाल क्लब रैसलपुर इटारसी के बीच हुआ जिसमें वायडी पांढरा विजयी रहा मैच के मैन ऑफ द मैच वायडी पांढरा के जावेद रहे जिन्होंने 10 गेंद पर 31 रन साथ ही 2 विकेट भी लिए, दिन का तीसरा मैच महाकाल इलेवन आमला विरुद्ध दांडीवाडा के बीच खेला गया जिसमें डांडीवाडा विजयी रहा, दिन का चौथा मुकाबला दांडीवाड़ा विरुद्ध वायडी पांढरा के बीच खेला गया जिसमें वायडी पांढरा 6 विकेट से विजयी रहाटूर्नामेंट में अतिथि के रूप में व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल समाजसेवी राजेश अग्रवाल भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके, बेतूल साइकलिंग ग्रुप के अध्यक्ष नगेंद्र वागद्रे, हरि खारे, रोशन सूर्यवंशी, आयुष मिश्रा, शिक्षक मुकेश सरियाम,भगवत तुमडाम, नितेश राठौर, कृष्णराव खातरकर पूर्व क्रिकेटर शरीफ खान, नजीर खान उपस्थित रहे वही समिति के संरक्षक राकेश अरोरा, समीर पाठक अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल,सिद्धार्थ बिहारे,प्रशांत उइके, मुकेश गायकवाड,वासु प्रधान, दुर्गेश यादव इमरान राजा खान अमरज्योति चंदेलकर नरेंद्र चोकसे निलेश मालवीय नितेश बडू ठाकुर रोहित चौहान कॉमेंटेटर दीपक धोटे लकी युवने बेहतरीन योगदान रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *