सारणी। शासकीय महाविद्यालय सारणी को भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल का शिक्षण केंद्र बनाया गया है जिसमें कला विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के अंतर्गत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के प्रवेश आरंभ हो चुके हैं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रमिला वाधवा ने बताया कि महाविद्यालय सारणी में भोज मुक्त विश्वविद्यालय के अंतर्गत वे समस्त व्यक्ति प्रवेश ले सकते हैं जो अपनी नौकरी काम धंधे और व्यापार के कारण शिक्षा को पूर्ण नहीं कर पाए हैं भोज मुक्त विश्वविद्यालय ने यह सुविधा ऐसे लोगों के लिए प्रारंभ की है जो अपने व्यवसाय के साथ अपनी शिक्षा को पूर्ण नही कर सकें है।
महाविद्यालय में भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश अधिकारी प्रदीप पंद्राम ने बताया कि शासकीय नौकरियों में लगे वे समस्त कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा को पूर्ण/प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने के लिए सारणी शहर के लोगों से प्रवेश लेने के लिए आह्वान किया है कि वे भोज मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश ले।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *