बैतूल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बैतूल गंज व कोठीबाजार मंडल के कार्यकर्ताओ ने आदिवासी छात्रावास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्वासुमन अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा एवं विक्रम वैद्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिष सरकार के खिलाफ क्रांति का शंखनाद कर उनके खिलाफ संघर्ष किया था। भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियो में नई चेतना का संचार किया। अंग्रेजो से लडते हुए उन्हे जेल भी जाना पडा। श्री मिश्रा ,श्री वैद्य ने भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लेने की आवष्यकता बताई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सावन्या शेषकर, गीतेष बारस्कर, विक्रम शर्मा, सतीष जौधलेकर, विजय वराठे, राहुल वडुकले, अंजनेय ठाकुर, हरिओम गुगनानी, रीतेष राठौर, शषिकांत साहू सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।