• नगर पालिका सारनी में हुआ आयोजन, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ, लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में सोमवार 1 नवंबर 2021 को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रदेश स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम के दौरान सीधा प्रसारण भी किया गया। नगर पालिका कार्यालय को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया था। नगर पालिका के सभाकक्ष में सोमवार 1 नवंबर को शाम 6 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पार्षद रेवाशंकर मगरदे, शांति पाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने सरस्वती पूजन के साथ किया। राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद उपाध्यक्ष श्री थापा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। सभी ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने व सुराज लाने का संकल्प लिया। इसके बाद लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। आखिरी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, नितिन मीणा, स्वच्छता अधिकारी के.के. भावसार, के.एल. सोनारे, साहेबराव माकोड़े, श्रीपत काटोलकर, सुखदेव बोरहपी, महेश शर्मा, आरएस सतवंशी, राजेश बगाहे, सुनील सहारे, निराकार सागर, रंजीत डोंगरे, बंटू डेहरिया, सद्दाम अंसारी, संदीप खादीकर, मुरारी यादव, चंद्रमणि सोना, चंद्रकला पाल, पुष्पा चिल्हाटे, लता ठाकुर, शशिकला पवार, शिवानी, सोनम, पप्पी, अनिता लोखंडे, संतोष धोटे, बालकदास समेत अन्य स्टॉफ के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम व संचालन स्वच्छता अधिकारी श्री भावसार ने किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *