• पुलिसकर्मी झुलाते है बच्चो को झूला
  • पुराने थाने को बनाया कैफेटेरिया
  • पुलिसकर्मियों के रिलेक्स के लिए पलंग,कैरम की सुविधाएं

सारनी। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले,फिसलपट्टी एवं अन्य खिलौने लगाये है। वही दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों के लिए कैफेटेरिया एवं मनोरंजन के लिए कैरम एवं पलंग सुविधाएं प्रदान की गई है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एसपी सीमाला प्रसाद जी के निर्देशन में नये थाने भवन में सभी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए थाना परिसर में झूले,फिसलपट्टी,खिलौने आदि की व्यवस्था की गई हैं। रोजाना बच्चे थाने परिसर में आकर झूला झूलते एवं फिसलपट्टी तथा अन्य मनोरंजन के साधनों का मजा लेते हैं। वही दूसरी तरफ पुराने थाने भवन का सदुपयोग करते हुए कैफेटेरिया बनाया है। कैफेटेरिया में पुलिसकर्मियों के लिए चाय,एवं खाना गर्म करने की व्यवस्था की गई है। श्री चौहान ने कहा कि एसपी सीमाला प्रसाद के निर्देशन में पुलिसकर्मियों को तनाव से मुक्ति एवं रिलेक्स के लिए थाना भवन में 5 पलंग एवं कैरम रखा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी थानों में अभिनव प्रयास किये हैं। जिसमे आसपास अभियान, टीआई मेरा भाई अभियान, महिला सम्मान अभियान, नशा मुक्ति अभियान प्रारंभ किया है। इन अभियानो से जनता को फायदा मिला है। इसके अलावा रानीपुर थाने के पुराने भवन में प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम रानीपुर थाना क्षेत्र में बना है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *