नेता और कार्यकर्ता नहीं करे राष्ट्रीय नेताओं का अपमान और अनावश्यक पोस्ट

सारनी। सोशल मीडिया पर चल रहे आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कल दिनांक 11 अप्रैल को थाना सारनी प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए एक आवश्यक बैठक की गई बैठक अल्प सूचना पर मुख्य पदाधिकारियों के साथ की गई । जिसमें थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने दोनों पार्टी के नेताओं को समझाइश देकर कार्यकर्ताओं तक सूचना प्रसारण के लिए कहा कि कोई भी राजनीतिक कार्यकर्ता या कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय नेताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट एवं फोटो एडिट कर नहीं डालें राष्ट्रीय आपदा के समय में आपस में सामंजस्य बनाकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रंजीत सिंह, सुधा चन्द्रा कांग्रेश के ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे,काग्रेसं जिला उपाध्यक्ष तिरूपति ऐरलू, एवं अन्य नेता उपस्थित थे। रंजीत सिंह ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय नेता और भारत के प्रधानमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक और नग्न अवस्था में प्रचारित करना कुंठित राजनीति और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है ऐसे लोगों पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए और सभी लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि राष्ट्रीय नेताओं के बारे में आपत्तिजनक विवादास्पद पोस्ट नहीं की जानी चाहिए। सुधा चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के समय सामंजस्य बनाकर काम करने की जरूरत है ना कि राजनैतिक द्वंद करने की।
ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के समय कुछ लोग अनावश्यक पोस्ट कर रहे हैं जिसे वर्जित किया जाना चाहिए सामाजिक सौहार्द और सद्भाव के साथ राष्ट्रीय आपदा से लड़ने की जरूरत है ।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तिरुपति एरूल  ने कहा कि सारनी क्षेत्र में शांति का टापू है किंतु कुछ संप्रदाय विशेष के लोग एवं राजनीतिक द्वेष रखने वाले क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं जिन पर कार्यवाही होनी चाहिए एवं सभी राजनीतिक पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को समझाई देकर कहा कि आपस में सामंजस्य बनाकर जनता को हो रही परेशानी और दिक्कतों को प्रशासन के संज्ञान में लाकर जनता की परेशानियों को हल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपस्थित नेताओं ने एकराय बनाकर तय किया कि सभी अपने कार्यकर्ताओं को यह सूचना प्रेषित करेंगे कि राष्ट्रीय नेताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट कमेंट फोटो एडिट कर पोस्ट नहीं की जाए अन्यथा प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई उन पर व्यक्तिगत कार्रवाई मानी जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *