• टीआई एवं नपाकर्मी रहे मौजूद

सारनी। नवदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलो का एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने जायजा लिया। इस मौक़े पर टीआई आदित्य सेन एवं नपाकर्मी मौजूद थे। गुरुवार को एसडीओपी श्री चौहान के साथ टीआई श्री सेन ने सतपुड़ा डेम एवं छटघाट पंहुच कर विसर्जन स्थल का जायजा लेकर समुचित लाइट व्यवस्था एवं गोताखोर लगाने के निर्देश दिये।एसडीओपी श्री चौहान ने कहा कि 15 एवं 17 अक्टूबर को नवदुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। विसर्जन स्थल पर   सभी सुविधाएं नपा प्रशासन के द्वारा की जाती है। उन्होने कहा कि विसर्जन स्थल पर नाव,गोताखोर एवं बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जेसीबी मशीन लगाने के संबंध में नपा प्रशासन को निर्देश दिए हैं। श्री चौहान ने कहा कि विसर्जन स्थल पर भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाने की तैयारी भी की है। कॅरोना गाइड लाइन के तहत चल समारोह में 10 से अधिक लोगो को शामिल नही होने की अपील की है। एसडीओपी श्री चौहान ने दशहरा एवं विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने की तैयारी की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *