सारनी। कोल माफियाओं के खिलाफ प्रशासन काफी सख्त हो चुका है और अब वे इन पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान भी प्रशासन को कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि कोल माफिया सक्रिय हो चुके हैं इसके बाद उन्होंने 9 अप्रैल की बीतीरात को इस अवैध कारोबार पर कार्यवाही की। जिसमें बुधवार रात 11 बजे आरंभ हुई पुलिस की कार्यवाही अलसुबह 4 बजे तक चली। इस कार्यवाही में कोल कारोबारियों के 3 ट्रक, 2 ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक बोलेरो वाहन सहित लगभग 50 टन कोयला जप्त किया गया है। इसके अलावा अवैध कोल कारोबारियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 379, 34 एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। जिसके बाद इस मामले में अन्य खुलासे करने हेतु सारनी अनुविभागीय अधिकारी,चोपना पुलिस जुट गई। जानकारी देते हुए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारनी अभयराम चौधरी,चोपना प्रभारी गोविदं राजपूत ने बताया कि इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी सूरज एवं फगन को ढूंढ रही है, जब पुलिस उसके घर पर पहुंची तो वहां से वह फरार मिले। इस अवैध कोयले खनन की कार्रवाई में जितने भी वाहन मिले हैं उन सभी वाहन के नंबरों के आधार पर उनके मालिकों को ढूंढा जा रहा है। जैसे ही इन वाहनों के मालिक मिलेंगे उनसे सख्ती कर पूछा जाएगा कि वह अपने वहां किसे और क्यों दे रहे थे ताकि और खुलासा हो सके। इस मामले में 8 लोगों पर कार्यवाही हुई है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रासुका की कार्यवाही की जायेगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *