• आदिवासियों को दी समझाईस
  • भीमपुर ब्लाक में 400 लोगों ने लगाई वैक्सीन

सारनी। जिले के आदिवासी अंचलों में वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियो को दूर करने के लिए एसपी एवं पुलिस के अधिकारियों ने कमर कस ली है। एसपी सीमाला प्रसाद के नेतृत्व में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, एसडीओपी भैसदेही शिवचरण बोहित,डीएसपी एजेके अजय गुप्ता एवं अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा भीमपुर ब्लॉक के आदिवासीयो एवं ग्रामीणों को कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की समझाईस दी गईं। भीमपुर ब्लाक के ग्राम चांदू, रंभा, उती, जामू एवं गुल्लरढाना में स्वास्थ विभाग की टीम के साथ भ्रमण कर कोविड-19 संक्रमण बचाव टीकाकरण करवाने हेतु ग्राम वासियों को समझाई दी। एसपी एवं पुलिस अधिकारियों की समझाईस पर 400 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भीमपुर ब्लाक के करीबन आधा दर्जन गांवों में कॅरोना वैक्सीन लगाने को ग्रामीण  में कई प्रकार की भ्रांति फैली हुई थी। इन भ्रंतियो को दूर करके वैक्सीन लगाने के लिए ग्रामीणों को राजी किया गया। इन गांवों में अब ग्रामीण वैक्सीन लगाने के लिए सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। वैक्सीन जागरूकता एवं सकारात्मक पहल करने पर एसपी एवं पुलिस अधिकारियों की जमकर प्रशंसा कि जा रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *