• जिले भर के एसडीओपी उतरे मैदान में
  • स्वेच्छा एवं भयमुक्त होकर लगाये  वैक्सीन
  • स्वास्थ्य वर्करों को पुलिस से मिल रही मदद

सारनी। पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने वैक्सीन अभियान में पुलिस टीम को मैदानी स्तर पर उतार दिया है। जिले भर के एसडीओपी को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगा दिया है। सोमवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं नवागत टीआई आदित्य सेन ने वेक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए जनता को जागरूक करने में जुट गए हैं। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाना जरूरी है। स्वेच्छा एवं भयमुक्त होकर टीका लगाये। वैक्सीन नही लगाकर कुछ लोग आत्महत्या जैसा अपराध कर रहे हैं। ऐसे लोगो की वजह से परिवार एवं आसपास के लोगो की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मुखिया अमनवीर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने शहरी एवं  अंचलों में वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियो को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है।  एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई आदित्य सेन ने न्यू वेलफेयर सेंटर का दौरा कर बुजुर्गो से चर्चा करते वैक्सीन लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाना जरूरी है। कई लोग वैक्सीन लगाने के बजाय बहानेबाजी करके अपने एवं परिवार जनों को खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस विभाग वैक्सीन के कार्य मे लगे स्वास्थ विभाग की टीम को टीकाकरण में पूरा सहयोग दे रहा है। शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर कोविड-19 संक्रमण बचाव टीकाकरण करवाने की समझाई दी। पुलिस अधिकारियों की समझाईस पर न्यू वेलफेयर सेंटर में 100 से अधिक व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिन लोगो ने पहली डोज लगा ली है। ऐसे लोगो को दूसरी डोज लगाने में देरी नही करना चाहिए। कॅरोना वैक्सीन लगाने में कई प्रकार की भ्रांति फैली हुई थी। इन भ्रंतियो को दूर करके वैक्सीन लगाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को राजी किया जा रहा है। पुलिस विभाग की वैक्सीन  लगवाने की पहल सार्थक साबित हो रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *