आमला। आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम ठानी के 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी वही कई लोग बुरी तरह घायल हो गए थे । पीड़ित परिवार के परिजनों  से मिलने पहुँचे कांग्रेस नेताओं से घायल लोगों ने बताया कि हम करीब 22 लोग मजदूरी कर रहें थे तेज बारिश आने के कारण हम सभी मंदिर के आसपास छुप गए तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हमारे बीच खड़े 2 लोगो की मृत्यु हो गयी एवं अन्य कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल होगए जिसका प्राथमिक उपचार भी हमें नही मिला एवं हम अभी कुछ समय तक मजदूरी करने योग्य नही है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए गुरुवार ग्रामीणों ने विजय अतुलकर के नेत्रत्व में उपचार करवाया एवं राज्यपाल के नाम नायाब तहसीलदार आमला को ज्ञापन सोंपा। विजय अतुलकर ने ज्ञापन के माध्यम से1 राज्यपाल से मांग की है की मृतक व घायल लोग मनरेगा के तहत कार्यरत थे एवं सभी अतिगरीबी वर्ग के मजदूर लोग है इसलिए राज्यपाल महोदय से निवेदन है कि मृतको के परिजनों को 20-20 लाख एवं घायलों को 5-5 लाख रुपए की राशि जल्द से जल्द दी जाएं। एवं जल्द ही गरीब बेहसहारा हुए लोगो को आर्थिक सहारा नही दिया जाता है तो काग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप से मप्र कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय अतुलकर,पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह,पूर्व जनपद सदस्य पूरण बामने,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर चंदेल, युकां विधानसभा अध्यक्ष अजय सोलंकी,इस्राइल शाह,सुखराम उइके,मोटू यादव,अतीक खान,रवि शेषकर,नासिर खान,राजेश सूरे,राजेश राठौर,अशोक हाथिया,रसीद खान,सुरज माहोरे सहित कई पीड़ित ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *