चिचोली। ब्लाक मुखालय की प्रमुख ग्राम पंचायत  नसीराबाद के पूर्व सरपंच महाजन  वाड़ीवा  ने अभी तक वैक्सीन का प्रथम डोज नही लगाया गया था, भ्रांतिया होने के कारण वैक्सीन लगाने से डर लग रहा था, मगर चिचोली तहसीलदार ओमप्रकाश चौरमा की समझाश के बाद वैक्सीन लगाने के लिये तैयार हुआ और ग्राम के चौपाल पर ही नसीराबाद की सेक्टर प्रभारी दीपा सरनेकर ने वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया और समझाश दी कि वैक्सीन लगाने किसी भी प्रकार का साईट इफेक्ट नही होगा एवं नसीराबाद मे आज शत प्रतिशत वैक्सीन का उपयोग किया गया । तहसीलदार महोदय के साथ नायाब तहसीलदार ,आरई , जनपद पंचायत चिचोली के पंचायत  इंस्पेक्टर रमेश माकोडे ,सेक्टर प्रभारी ए एन एम दीपा सरनेकर ग्राम पंचायत के प्रधान सुजित उइके ,ग्राम पंचायत सचिव गोविन्दराव वागद्रे, आंगवाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी आर्य, हर्षिता लोखण्डे आशा कार्यकर्ता आशा सोनारे उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *