• मीडिया प्रभारी बने प्रवीण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और सचिन

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाङोगरी अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में स्थानीय अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने समाज के संविधान के अनुसार कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा । संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद हेतु डॉ कृष्ण गोपाल अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी सामाजिक बंधुओं ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की।

बैठक में रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव पर सहमति दी गई साथ ही खाटू श्याम जी के भजनों का कार्यक्रम भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि अग्रसेन जयंती के दिन महाराजा अग्रसेन जी की झांकी नगर में निकाली जाएगी। समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। अग्रसेन जयंती के दिन समाज का सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति दी गई ।अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सचिव पद के लिए संजय अग्रवाल स्टूडेंट स्टोर, यस अग्रवाल का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया । उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष हरेराम अग्रवाल एवं आकाश कैलाश चंद अग्रवाल का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। सह सचिव पद के लिए प्रमेश अग्रवाल एवं प्रफुल्ल अग्रवाल का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकेश अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल का नाम तय किया गया। संरक्षक  राजेश राधेश्याम  अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, महेश  अग्रवाल, संतोष अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल , और सचिन सर्वसम्मति से अग्रवाल समाज की बैठक में तय किए गए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *