सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में विराजित गणपति महाराज के पूजन कार्य के छठवें दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सुंदरकांड का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, नागेंद्र निगम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना का यह 13 वर्ष है लगातार गणेश भगवान की पूजा अर्चना का कार्य प्राचीन सभ्यता के परंपरा का निर्वहन करते हुए  एवम् कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य और हर्ष उल्लास का माहौल बनाए रखने हेतु भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में गणेश भगवान की पूजा की जाती है। इसी तारतम्य में छठवें दिन कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का रंगारंग कार्यक्रम रखा ।सुंदरकांड के कार्यक्रम के पश्चात नगर के सभी भक्त जनों के साथ संध्या कालीन संगीतमय आरती का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारणी में सुबह शाम कार्यकर्ताओं के द्वारा संगीतमय आरती की जाती है और उपस्थित सभी भक्तजनों को प्रसादी का वितरण करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिले के महामंत्री कमलेश सिंह ,नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल के महामंत्री किशोर बर्दे, प्रकाश शिवहरे, विनय मदने ,राजकुमार नागले ,मुकेश यादव ,गोलू राजपूत, राहुल कापसे, विनय राय, प्रवीण सोनी, संतोष सोनी, राजू साहू, पंजाब राव चौकी कर ,राहुल वर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *