सारणी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में दिनांक 10 सितंबर दिन शुक्रवार समय 2:00 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आतिथ्य में गणपति महाराज की स्थापना का कार्यक्रम किया जाएगा। गणपति महाराज की स्थापना कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लगातार 12 वर्ष से गणेश भगवान की पूजा अर्चना का कार्य गणेश प्रतिमा की स्थापना कर 10 दिनों तक पूजा किया जाता है। पूजा के दौरान प्रातः कालीन एवं सांयकालीन आरती कार्यकर्ता अपने संपूर्ण परिवार के साथ उपस्थित होकर बाबा की आरती करते हैं ।10 दिनों में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर वर्षों से चली आ रही गणेश पूजा की परंपरा का निर्वहन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारणी में किया जाता है। आज दिनांक 9 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के कार्यकर्ताओं के द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाकर गणेश प्रतिमा को कार्यालय में हर्षोल्लास गाजे बाजे से और धूमधाम के साथ लाया गया। पूजन का कार्य  दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा एवं जीपी सिंह ने समस्त मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष गण, पार्षद गण ,जनप्रतिनिधि गण सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणपति बप्पा के स्थापना पूजा में सम्मिलित होकर बप्पा का आशीर्वाद ग्रहण करें। इस अवसर पर कार्यालय में पूजा की तैयारी करते हुए नागेन्द्र निगम किशोर बर्दे ,योगेश बर्डे ,प्रकाश डेहरिया ,राहुल कापसे ,मुकेश यादव, सुनील पाटिल ,प्रवीण सोनी, गोलू राजपूत ,पंजाब चौकी कर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *