• एमपीपीसीबी का जन जागृति अभियान

सारनी। आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बैतूल पहुंच कर जनजागृति अभियान चलाया गया। मूर्ति विसर्जन के संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी गाइडलाइन के परिपालन में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा के निरीक्षक संजय राजपूत शनिवार को बैतूल दौरे पर रहे। बोर्ड की टीम ने मूर्ति विसर्जन स्थल कर्बला घाट एवं नागपुर नाका का निरीक्षण किया और जन जागृति अभियान के तहत क्षेत्रीय गणेश उत्सव समितियों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को मूर्ति विसर्जन नगरपालिका द्वारा बनाए गए कृत्रिम कुंडों में ही करने हेतु अनुरोध कर समझाईश दी गई। इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि नगरपालिका बैतूल द्वारा विसर्जन स्थलों पर कृत्रिम गुंडों का निर्माण किया जाएगा। सभी को इन कुंडों में ही मूर्तियों का विसर्जन करना चाहिए । विसर्जन के अलावा फूल पत्ते एवं अन्य पूजन सामग्री को जलाने या नदी में विसर्जित करने के बजाए नगर पालिका द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुरूप विसर्जन किया करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल एवं वायु प्रदूषण को रोकने के लिए उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *