सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के विजय क्रीड़ागण में जिला स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम 2021-22 को लेकर ओलंपिक के लिए ब्लॉक अंतर्गत खिलाड़ियों की खोज हेतु विशेष आयोजन कार्यक्रम का समापन शानिवार को किया गया। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेल प्रतिभा खोज 29 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित हुआ है। जिसमें घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के 981 बालक और बालिकाओं 865 ने कुल 1846 बच्चों ने भाग लिया। शानिवार को समापन कार्यक्रम में डीएसपी अजय गुप्ता, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम, निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे, अरविंद सिंह, कुंवरलाल वरकड़े उपस्थिति रहे। वहीं घोड़ाडोंगरी युवा खेल समवन्यक शैलेन्द्र शर्मा एवं खेल शिक्षक गेंदराव कापसे ने बताया कि शासन द्वारा मध्यप्रदेश टैलेंट सर्च 2021 कार्यक्रम के आयोजन में 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों के द्वारा सिटअप, पुसअप, 500 व 600 मीटर दौड़ के आधार पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया हैं। घोड़ाडोंगरी विकासखंड स्तर के सभी विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और इस आयोजन से बच्चों में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी और वह आने वाले भविष्य में खेल के प्रति और जागरूक होंगे। और एक अच्छा खिलाड़ी बनकर हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। डीएसपी अजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश शासन यह प्रयास कर रहा है कि जिन बालक बालिकाओं में खेल की प्रतिभा है। ऐसे बच्चों को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर एक प्रतिभावान खिलाड़ी बनाया जाये। ताकि भविष्य में यही बच्चे हमारे देश के लिए एक अच्छे खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करें। पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम ने बताया कि यह पहली बार है जब इस तरह का आयोजन आयोजित कर बच्चों में खेल के प्रति जागरूक कर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया। इससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग का बिशेष सहयोग रहा। विकासखंड घोड़ाडोंगरी के समस्त शासकीय स्कुल से शैलेन्द्र शर्मा, हिम्मत सिंह वर्मा, रामाकांत पवार, जीआर कापसे, भीम यादव, कापसे मैडम प्रतिभागियों  का परीक्षण हेतु सहयोग दिया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *