• तहसील एवं जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने कलेक्टर, एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बैतूल। भैंसदेही में स्थानीय पत्रकार के खिलाफ रंजीशवश शिकायत दर्ज करने के खिलाफ मंगलवार को तहसील एवं जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने इसका विरोध करते हुए कलेक्टर, जिला पंचायत एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।दरअसल, भैंसदेही जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिकुंड में निर्माण कार्यों में की गई वित्तीयअनियमितताओं के संबंध में स्थानीय पत्रकार मनीष राठौर ने विगत दिनों 181 पर शिकायत दर्ज करते हुए अखबार में इस मामले की पोल खोली थी, जिससे आक्रोशित होकर भिकुंड की महिला सरपंच ने भैंसदेही थाने में शिकायती आवेदन दिया था। लेकिन शिकायत के आधार पर हुई जांच में पत्रकार को निर्दोष साबित किया गया था, वहीं शिकायतकर्ता की शिकायत झूठी पाई गई थी। बावजूद इसके शिकायतकर्ता द्वारा पुनः झूठी शिकायत का आवेदन थाना भैंसदेही में दिया गया है। बार-बार झूठी शिकायत दर्ज करने पर पत्रकारों ने आपत्ति दर्ज की है। कलेक्टर, एसपी को सौंपे ज्ञापन में पत्रकारों ने उल्लेख किया है कि इस प्रकार झूठी शिकायत कर चौथे स्तंभ की आवाज को दबाया जा रहा है। पत्रकारों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्रवाई नहीं होने पर जिला एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश मांडेकर, राज मालवीय, ललित छत्रपाल,  नितिन अग्रवाल, तक्षित सोनारे, रामकिशोर पवार , इमरान खान, नगेन्द्र चंदेल, रिजवान खान, जितेंद्र, नितिन अग्रवाल, इरफान खान, मनोज अतुलकर, गणेश रॉय, मनीष पटैया, मनीष राठौर, मोहित राठौर, ललित चौहान, अशोक झरबड़े, शेख सहित तहसील एवं जिले के पत्रकार उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *