• वर्ष भर अलग-अलग सेवा कार्यों से ठाकरे जी की जन्म जयंती मनाई जाएगी

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती मनाई गई । मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया कि सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ,पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिंह,पूर्वमंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंजाबराव बासस्कर, मंडल महामंत्री किशोर बरदे,प्रकाश शिवहरे ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहां की पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे ने ही आजीवन सहयोग निधि संगठन में लागू किया जिससे कि संगठन के कार्यों को छोटी-छोटी राशि से किया जा सके। आज हम विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में उभरे हैं एवं कार्यकर्ताओं की सहयोग से ही हमारे सारे कार्य को पूरा किया जाता है। तत्पश्चात मंडल के महामंत्री किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की मध्य प्रदेश की माटी धार में जन्मे स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी ने अपना पुरा जीवन संगठन को मजबुत करने में लगा दिया। ठाकरे जी ने जीवनपर्यंत मूल्यों पर आधारित राजनीति का अनुसरण किया। जन कल्याण ही था कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन का लक्ष्य था उनहोने जीवनपर्यंत मूल्यों पर आधारित राजनीति का अनुसरण किया।
अपनी साधारण जीवन-शैली और निष्काम कर्मयोग से उन्होंने यह सिद्ध कर दिया था कि समाज में राजनीतिक-शक्ति की तुलना में नैतिक-शक्ति की प्रभावशीलता और मान्यता ज्यादा है।  स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन पर्व मनाया जाना सुनिश्चित किया है। जिसका शुभारंभ आज जिला मुख्यालयो से आरंभ हो चुका है आगे भी कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर मंडलों में बूथ स्तर तक संगठन कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, शिबू सिंह, रविंद्र देशमुख, मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे, विनय मदने, रमेश खवसे, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरीया, सतीश चौरे, मुकेश यादव, अनीश परते, प्रवीण सोनी,राहुल कापसे,विन्नी राय, सुनील पाटील उपस्थीत थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *