रानीपुर। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के  अवसर पर ब्लाक घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने प्रकाश डालते हुए कहा  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री और भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक माने जाते हैं । राजीव गांधी भारत के 40 की उम्र में बनने वाले सातवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था भारत रत्न राजीव गांधी एक ऐसे कर्म योगी रहे सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा बसा था।  एक अनोखा व्यक्तित्व राजीव गांधी राजनीतिक संवाद के पक्षधर थे जापान यात्रा के दौरान  पुष्पा भारती को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि राजनीतिक जनता से संवाद के बगैर नहीं हो सकती बिना विश्वास के राजनीति नहीं चल सकती इसी पारस्परिक संवाद की राजनीति को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने पंजाब आसाम और मिजोरम समझौते किए जिससे इन प्रदेशों में वर्षों से चल रही उथल-पुथल अशांति एवं हिंसक गतिविधि पर विराम लगा। इस मौके पर घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र महतो, घोड़ाडोंगरी मंडलमअध्यक्ष अशोक राठोर, पूर्व सरपंच  नंदकिशोर उईके, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, विक्रांत महतो, सियाराम यादव,दुष्यन्त महाले, हरप्रीत खनुजा, संजय साल्वे, संतोष उईके, संजू कोचेकर, रानीपुर मंगलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव, कूमान सिंह नर्रे अदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *