सारनी। रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए एसपी सीमाला प्रसाद ने टीआई मेरा भाई अभियान शुरू किया है। महिलाओं एवं बालिकाओ को मजनुओं से बचाने के लिए जिले के सभी थानों में इस अभियान को चलाने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई फते बहादुर,एसआई अलका राय, प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी,रंजना सिंह,सुनीता शालू एएसआई रामेश्वर राजपूत,श्री वर्मा,आरक्षक भूपेंद्र एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों एवं चौक चौराहे पर महिलाओं से चर्चा कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओ को टीआई एवं बीट प्रभारियों के मोबाइल नंबर दिए। एसआई अलका राय एवं प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओ को मनचलो से बचाने के लिए पुलिस ने टीआई मेरा भाई अभियान चलाकर महिलाओं को जानकारी दी है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एसपी के निर्देशन में टीआई मेरा भाई अभियान को शुरू किया है। इस अभियान से महिलाओं एवं बालिकाओ को जोड़ा जा रहा है। खासतौर से महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में ऐसे अभियान कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थानों एवं चौक चौराहे पर पुलिस को तैनात किया गया है। महिलाएं एवं बालिकायें इस अभियान से जुड़कर पुलिस की तत्काल मदद ले सकती है।