आमला। नगर में स्वतंत्रता दिवस पर नगरपालिका स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पूर्व पार्षद सुल्ताना बानो द्वारा अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने विधायक से अनुरोध के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारी को भी आड़े हाथों लिया।पूर्व पार्षद द्वारा जब विधायक को समस्या से अवगत कराया जा रहा था तभी नगरपालिका के पूर्व पार्षद के पुत्र कर्मचारी मनोज विश्वकर्मा पर पूर्व पार्षद भड़क पड़ी उनका कहना था कि तुम्हारे कहने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष  का अविश्वास लाया गया और तुम वापस वह जाकर मिल गए जिससे मुझे अपमान भी सहना पड़ा साथ ही नगरपालिका द्वारा मेरे वार्ड की उपेक्षा और विकास कार्य भी बाधित हुए, जिसका भुगतमान मेरे वार्ड की जनता सहित मुझे भी भुगतना पड़ा।वही नगरपालिका में तुम और तुम्हारे भाई  को तुम्हारी माताजी के पार्षद रहते हुए कार्यकाल में भर्ती कराया गया है।नगर में कई बेरोजगार वैसे ही घूम रहे है।वही पूर्व पार्षद विश्वकर्मा द्वारा परिवार के लोगो को पद का दुरुपयोग कर लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया है जो कि धारा 40 का उलंघन है।वही इन सब बिंदुओं की जांच के लिए भी मौखिक नगरपालिका अधिकारी को सुल्ताना बानो द्वारस कहा गया है कि जनता का हक मारने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि और इनके पुत्रो से जब से कार्यरत है तब से आज तक पूरी रिकवरी की जाए और इन पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। वही सुल्ताना बानो ने वार्ड में जल्द ही विकास कार्य नही होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। नगर में हुए इस घटनाक्रम ने इस कर्मचारी की पोल खोल दी और इसके द्वारा कई ऐसे कृत्य करना सामने आए है जिससे इस कर्मचारी का असली चेहरा सामने आया है। जिसका सूचना के अधिकार का आवेदन भी लगा हुआ है।हालफिलहाल इस कर्मचारी का लिखित आवेदन नगर के एक पत्रकार द्वारा अधिकारी को भी दिया गया है।जिस पर अधिकारी ने कार्यवाही के लिए आश्वश्त भी किया है।

नगर के कई साक्षर युवा बेरोजगारी की वजह से जूझ रहे है और यहां राजनीतिक फायदा लेकर ऐसे लोग जरूरतमंद युवाओं का हक मार रहे है जिसकी जांच जरूर होनी चाहिए।
नीलेश मालवीय, जागरूक युवा

जिस तरह से अभी तक बिना काम किये वेतन लिया गया है।पूरे पैसों की रिकवरी होनी चाहिए।यह नगर के मजबूर पढ़े लिखे युवाओं के साथ धोखा है।जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
अजय सोलंकी, बेरोजगार युवा

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *