रानीपुर। भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी की वृहद मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया,
जिसमे सत्र अनुसार संगठन द्वारा तय वक्ताओं द्धारा सत्र लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक का उद्घाटन एवम् शुभारंभ भारत माता के एवं पार्टी के आधार स्तंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल जी के  छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया,  प्रथम सत्र में मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जी ने स्वागत भाषण के बाद पार्टी संगठन के कोरोना महामारी से दिवंगत हुए कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों के लिए 2 मिनट का शोक जताया एवं मौन धारण किया। उसके बाद पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जी ने प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमे उन्होंने भाजपा के इतिहास एवम विकास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, इसके बाद द्वितीय सत्र में भाजपा के जिला मीडिया सह संयोजक विशाल बत्रा  ने कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की रीति नीति एवं आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी व कार्ययोजना से अवगत कराया ।
इसके पश्चात तृतीय सत्र मंडल में प्रभारी एवं जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा जी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन एवं कोरोना काल में संगठन एवं पार्टी द्वारा किए गए जन सरोकार के कार्यों से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया एवं साथ ही सलूजा जी सभी से आग्रह किया की अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करे ।
इसके बाद चतुर्थ एवं अंतिम सत्र को जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय जी ने संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को बताई एवं बैठक में पधारे सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का बैठक में अपना योगदान देने हेतु आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम नगर केंद्र पालक आयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनपद जिला पंचायत सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आयोजक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं   सैकडो कार्यकर्ता  उपस्थित रहे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *