बैतूल। आमला सहित बैतूल जिले में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओ में विस्तार और चिकित्सको की पदस्थापना के लिये भोपाल प्रवास के दौरान आज डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट की और जिला चिकित्सालय बैतूल सहित आमला अस्पताल में डॉक्टरों की पदस्थापना की मांग रखी।साथ ही चिकित्सालय आमला में पर्याप्त डॉक्टरों सहित महिला चिकित्सक की पदस्थापना की भी मांग रखी,साथ ही आमला में अन्य विकास कार्यो की मांग भी रखी तथा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने शीघ्र ही विभिन्न मांगों को जल्द ही पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ योगेश पंडागरे विधायक के साथ क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।