आमला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नगर मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर ने कहा कि आज हम सभी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जल पृथ्वी प्रकृति एवं पर्यावरण के वास्तविक संरक्षण,एवं भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी एवं उनके जैसे सभी आदर्शों को गर्व से प्रणाम करते है एवं इस शुभ अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर,कोषाध्यक्ष भोला वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश धामोडे, मंत्री शंकर गढेकर, जितेंद्र बेले, गोपेंद्र सिंह शिवपाल उबनारे, लक्ष्मण चौकीकर अनू यादव,रोहित दुबे, विशाल नरवरे, ज्ञानप्रकाश बनाईत आदि उपस्थित रहे।