आमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख व पूर्व पार्षद विजय अतुलकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आमला बस स्टैंड से हवाई पट्टी तक सड़क निर्माण के लिए रेलवे विभाग द्वारा एनओसी प्रदान करने के लिए स्टेशन मास्टर, एडीएन साहब एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पमाला ,गुदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया । वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय साहू ने बताया कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा बस स्टैंड से हवाई पट्टी तक खस्ताहाल जानलेवा सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन कर वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही शान्तिधाम समिति आमला द्वारा भी मांग की गई थी जिस पर अमल करते हुए रेल विभाग द्वारा नगर की जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण के लिए एनओसी प्रदान की गई ।आज हम सभी कांग्रेसी आमला नगर की जनता की ओर से रेलवे अधिकारियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। किसान नेता चंद्रशेखर सिंह चंदेल ने कहा की सड़क की वर्तमान खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता से तुरंत ही गड्डेनुमा सड़क पर मुरम डलवाकर कुछ समय के लिए तो आमजनता को राहत दी जाएं।
साथ ही स्टेशन मास्टर पालीवाल साहब ने जनता की आवाज को उठाने के लिए सभी कांग्रेसियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख,संजय साहू,इस्राइल शाह,अकरम खान,राशिद खान, यू.का.विधानसभा अध्य्क्ष अजयसिंह सोलंकी,प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव चंद्रशेखर सिंह चंदेल, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,गणेश डोमेन,छन्नू बेले, राजेश राठौर,राकेश तायवाडे, मंगलेश कामतकर, राजेश सुरे, सीटू साहू ,प्रिंस साहू, सतीश यादव ,धर्मेश अतुलकर, रमजान खान, हरिशंकर साहू, सहित कई कांग्रेसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *