सारनी। नगरीय निकाय अंतर्गत गुरुवार को 2 केंद्रों पर कोरोना टीका लगाया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकाय क्षेत्र के रहवासियों को गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय सारनी एवं शोभापुर डिस्पेंसरी में कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जायेगी। इस दौरान इन सभी टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के सभी युवा एवं वरिष्ठ नागरिक केंद्र पहुंचकर अपना आधार कार्ड दिखाकर प्रातः 9 बजे से 4.30 बजे तक टीका लगवा सकते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *