चिचोली। भीमपुर ब्लॉक के चिखली ग्राम के मेढ़ाढाना निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण का शव जंगल में पाया गया। 50 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या की गई है इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी लगते ही जिला पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद चिचोली थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।
फिलहाल थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक हरचंद पिता डूडा सैलूरकर जाति कोरकु के शव को मौके से उठाकर पीएम के लिए भिजवाया है, इसके साथ ही मृतक की पत्नी खटाया बाई की रिपोर्ट पर शुन्य पर मामला दर्ज कर विवेचना जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय ग्रामीण मंगलवार सुबह मवेशी चराने घर से जंगल के निकला था जो कि घर नहीं लौटा बुधवार को ग्रामीण का शव जंगल में पाया गया था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *