सारनी। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत पौधारोपण के लिए अंकुर अभियान को वृहद रूप से षुरू किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका सारनी के तहत प्रधानमंत्री आवास परिसर में 250 पौधे रोपे गए। अंकुर अभियान आगामी 8 जुलाई तक चलेगा। नगर पालिका क्षेत्र में 2500 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न 14 स्थानों का चयन किया गया है।
अंकुर अभियान के नोडल अधिकारी  के के भावसार ने बताया राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 से 8 जुलाई तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ गुरूवार 1 जुलाई 2021 को किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास परसिर में सुबह 9 बजे से रखा गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष  भीमबहादुर थापा, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद  नेहरू बेले, उपयंत्री  रविंद्र वराठे, विनायक बागड़े, मंगल धोटे, सुखदेव बोरहपी,  सुनील सहारे एवं  गुरूस्वामी एरूलू मौजूद थे। इस अवसर पर परिसर में 250 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। नोडल अधिकारी कमल किशोर भावसार ने बताया अभियान के तहत दूसरे दिन यानी 2 जुलाई को बालक हायर सेकंडरी स्कूल सारनी, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सारनी, तीसरे दिन 3 जुलाई को केंद्रीय विद्यालय सारनी, 5 जुलाई को मोक्षधाम सारनी, मुस्लिम एवं इसाई कब्रिस्तान सारनी, 6 जुलाई को हायर सेकंडरी स्कूल शोभापुर काॅलोनी, कन्या हाई स्कूल शोभापुर काॅलोनी, प्राथमिक विद्यालय शोभापुर काॅलोनी, 7 जुलाई को मोक्षधाम शोभापुर काॅलोनी, मुस्लिम कब्रिस्तान शोभापुर काॅलोनी एवं 8 जुलाई को कब्रिस्तान पाथाखेड़ा, माध्यमिक शाला पाथाखेड़ा में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आग्रह किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *