• डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर 83 बूथों पर मनाया जाएगा बलिदान दिवस

सारनी। भारतीय जनता पार्टी  मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने भारतीय जनता पार्टी सारनी  मंडल प्रभारी नपा उपाघ्यक्ष भीम बहादूर थापा के साथ मिलकर संयुक्त मंडल कार्यालय सारणी  क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को आम ,नीम, जामुन ,कटहल ,अशोक ,गुलमोहर के वृक्ष वितरण किए। भारतीय जनता पार्टी 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को पूरे भारतवर्ष में बलिदान दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है इसी तारतम्य में मंडल सारणी के 83 बूथो 11,11 वृक्ष लगाकर बलिदान दिवस का कार्यक्रम सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी,भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता सदस्य सभी के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को मनाया जाएगा ।  मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय हेमन्त खंडेलवाल,लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके, आमला सारणी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी के निर्देशानुसार बलिदान दिवस का कार्यक्रम हम सबको सारनी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के बीच मनाना तय हुआ है यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा विभिन्न वार्डों विभिन्न बूथ  के सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने बूथों पर इस कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे । आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी  के कार्यकर्ताओं को पौधों का वितरण किया गया है वह सभी यहां से पौधा लेकर अपने बूथ पर रवानगी किए इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशिक्षण विभाग कमलेश सिंह, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, महामंत्री प्रकाश शिवहरे, उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, रेवा शंकर मगरदे,महिला मोर्चा महामंत्री मीरा गावंडे, मंत्री  सुनंदा नंदू पाटिल, विनय मदने, कुबेर डोंगरे,, योगेश बर्डे, प्रकाश ड़ेहरिया, अजय साकरे, गोलू राजपूत,विनी रॉय, प्रवीण सोनी, लोकेश साहू, राहुल बर्डे ,राहुल वर्मा  आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *