- एसडीओपी, टीआई एवं तहसीलदार ने रखी हालतों पर नजर
सारनी। कोरोना महामारी से निपटने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अहम रही है। खासतौर पर एसडीओपी, टीआई एवं तहसीलदार ने लॉक डाउन का पालन कराने में रात दिन मेहनत की। जिसके चलते कोरोना बीमारी नियंत्रण में रही है। बताया जाता है कि एसडीओपी अभयराम चौधरी ने कॅरोना डियूटी पर लगे पुलिसकर्मियों एवं पत्रकारो को मास्क एवं बीमारीं से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा तथा कैरी का पाना बाँटते देखे गए। वही दूसरी तरफ टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस बेरिकेड्स लगातार आम नागरिकों को मास्क लगाने की हिदायत देते हुए निःशुल्क मास्क का वितरण किया है। टीआई ने लॉक डाउन की गाइड लाइन का पालन में कोई कोर कसर नही छोड़ा है। तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने लॉक डाउन के दौरान गाइड लाइन का उलंघन करने वाले दुकानदारो पर चलानी कार्यवाही करने के अलावा सभी कोविड हॉस्पिटल का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया है। तीनो अधिकारियो की सतत नजर से क्षेत्र में बीमारीं नियंत्रण में रही है। हालाँकि करीबन 5 से अधिक मौत होने की बात कही जा रही है। एसडीओपी, टीआई एवं तहसीलदार के कार्यों की सराहना की है।