• बारिश के मौसम में अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण करने का रखा लक्ष्य

सारनी। बैकुंठ धाम सेवा समिति ग्राम सलैया के महंत संगीत दास महाराज के नेतृत्व में संस्थापक सीताराम दादा जी के सानिध्य में मंगलवार को बैकुंठ धाम आश्रम में सामाजिक सरोकार को लेकर राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संपूर्ण जिले में ऑक्सीजन देने वाले पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाने का निर्णय लिया गया है। बैकुंठ धाम सेवा समिति आश्रम के महंत संगीत दास महाराज ने बताया कि मध्यप्रदेश के लगभग 30 जिले के लोग बैकुंठ धाम आश्रम से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।इसके अलावा उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोग भी आश्रम से जुड़ कर उनके क्षेत्र में काम कर रहे हैं,उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बैकुंठ धाम आश्रम में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश,उत्तरांचल और झारखंड के लोगों का आश्रम में आना लगा रहता है। ऐसे अवसर में बैकुंठ धाम आश्रम के संस्थापक सीता राम दादा जी महाराज के हाथों से ऑक्सीजन देने वाले पौधों को वितरण कर इसे अधिक से अधिक संख्या में लगाने और इसकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रद्धालुओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। साथ ही वह गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से अपने बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नहीं है ऐसे लोगों को भी के बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो सके इसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक में सामाजिक सरोकार विषय को लेकर जनप्रतिनिधि और आसपास के लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *